आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने दिया सादा जीवन, शुद्ध खानपान का संदेश


कोटा-आचार्य श्री ज्ञान सागरजी महाराज का गुरुवार को तलवंडी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विहार हुआ। 
दोपहर को सकल समाज और तलवंडी जैन समाज के पदाधिकारियों ने बालिता जैन मंदिर पहुंचकर आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज को तलवंडी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर आगमन हेतु   विनती की। जहां से विहार करते हुए महाराज एरोड्रम स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे।
जहां पर महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है। अपना घर आश्रम में पहुंचने के बाद जीवन में परिवर्तन होना चाहिए। जीवन को सादगीपूर्ण तरीके से जिएं और ऐसी वस्तु का उपयोग न करें, जिससे हिंसा होती है। खानपान शुद्ध रखें। उन्होंने जैन समाज के लोगों को सेवाकार्य के लिए प्रेरित किया। सकल समाज के कार्याध्यक्ष जेके जैन ने कहा कि आश्रम में जैन समाज की ओर से समय पर विभिन्न सेवाकार्य किए जाते हैं।
         संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.