भोपाल। देश मे कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ रही है लेकिन मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज भी प्रदेश के जिलों में नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1846 हो गया।
प्रदेश में अब तक कुल 210 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 92 हो गया है। इंदौर में अब तक 1029 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि राजधानी भोपाल में 360 मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अब प्लाज्मा थेरेपी होगा। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से अनुमति मिलने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा।
