भारत मे 24 घंटे के भीतर 1007 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 23 की मौत,Mp में इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 1749 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।
लव अग्रवाल ने आगे बताया​ कि लॉकडाउन से पहले कोरोना वायरस के मामलों की डबलिंग रेट लगभग 3 दिन लग रहे थे, पिछले 7 दिनों के आंकड़ों के अनुसार मामलों को डबलिंग रेट अब 6.2 दिनों की है। 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो डबलिंग रेट देश की डबलींग रेट से भी कम है।

अब तक 1749 लोग ठीक हो चुके हैं, देश में मामलों की कुल संख्या 13,387 है। पिछले एक दिन में 1007 नए मामले सामने आए हैं, पिछले 24 घंटे में 23 नई मौंत भी हुई हैं: लव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्रालय 
अब तक 1749 लोग ठीक हो चुके हैं, देश में मामलों की कुल संख्या 13,387 है। पिछले एक दिन में 1007 नए मामले सामने आए हैं, पिछले 24 घंटे में 23 नई मौंत भी हुई हैं। जिन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डबलिंग रेट देश की डबलिंग से कम है उसमें- केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुड्डुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यूपी, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और त्रिपुरा शामिल हैं।
जिन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डबलिंग रेट देश की डबलिंग से कम है उसमें- केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुड्डुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, TN, आंध्र प्रदेश, यूपी, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और त्रिपुरा शामिल हैं:

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.