जयंती उत्सव में प्रशासन के नियमों का पालन करें आचार्य श्री : विद्यासागरजी


इंदौर -भगवान महावीरजी की 2619वीं जन्म जयंती सोमवार को बनाई जाएगी। प्रतिभा स्थली में विराजे  आचार्य श्री  विद्यासागर जी  महाराज ने समाजजनों को संदेश दिया है कि वह जयंती को उत्साह के साथ प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए अपने घर पर ही मनाएं। ज्ञात है की आचार्यश्री ने समाजजन से संकट की इस घड़ी में पूरे विश्व की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि कोरोना के कारण जुलूस और वात्सल्य भोज नहीं किया जा रहा है। इस राशि का उपयोग जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने में किया जाएगा। वहीं सभी समाजजन घर के द्वार पर दीपक लगाएंगे और महावीर भगवान की तस्वीर के आगे आरती व महावीराष्टक का पाठ करेंगे। सुबह 8.30 बजे से जैन चैनलों पर महावीर का अभिषेक व पूजन का आयोजन दिगंबर जैन संतों के सान्निध्य में किया जाएगा।
              संकलन अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.