शिवपुरीः- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया को भगवान श्री परशुराम जी का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण एहतियातन सामाजिक दूरी का पालन करते हुये ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को घर घर मनाएगा।
यह जानकारी देते हुये सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं प्रवक्ता राजकुमार सड़ैया ने वताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस वार भगवान श्री परशुराम जी के जनमोत्सव को घर पर ही मनाने का निर्णय लिया गया है। ब्राह्मण समाज ने सभी विप्र बंधुओं से अनुरोध किया है कि भगवान श्री परशुराम जी का प्रकटोत्सव घर पर ही मनायें। प्रातः 8 बजे आरती करें। तथा रात्रि में अपने घरों के सामने ग्यारह दीपक जलाकर भगवान श्री परशुराम जी से इस कोरोना काल से मुक्ति के लिए मंगल कामना करें। भगवान परशुराम जी के जनमोत्सव को घर घर मनाए जाने के लिये अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, डाॅ.ए.एल.शर्मा, अरूण भार्गव, महेश शर्मा, दिलीप मुदगल, राज कुमार सड़ैया, श्रीमती उषा भार्गव, श्रीमती सावित्री भटेले, विनोद मुदगल, राकेश विरथरे, हरगोविन्द्र शर्मा, अरविन्द सरैया, कमलकिशोर उपाध्याय, विपिन पचैरी, महावीर मुदगल, राजकुमार शर्मा, केवी शर्मा पत्रकार, रामलखन मुढ़ौतिया, संजय भार्गव, राजू पिपरघार, ब्रजेश बमरा, ब्रजेश दुल्हारा, दिलीप त्रिवेदी, राकेश धोवनी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, देवेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख है।
