मुनि संघ के 22 वें दीक्षा दिवस पर शास्त्र भेंट किएपुलिसकर्मियाें ने भी मुनिश्री के पद प्रक्षालन किये



खुरई-प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में मुनिसंघ विराजमान है। गुरुवार काे मुनिश्री विमल सागर जी महाराज, मुनिश्री अनंत सागरजी महाराज, मुनिश्री धर्मसागर जी महाराज का 22वां दीक्षा दिवस था।
सुबह मंदिर में नियुक्त श्रद्धालुओ ने श्रीजी का अभिषेक पूजन किया। उन्हाेंने मुनि संघ काे शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। घराें में श्रद्धालुओ ने जाप देकर मुनिसंघ का दीक्षा दिवस मनाया। मुनिसंघ आहारचर्या के लिए निकले ताे लाैटते समय श्रद्धालु ने पद प्रक्षालन किया, वहां खड़े पुलिसकर्मियाें ने भी पद र प्रक्षालन किये औरर आ शीर्वाद लिया। यह द्रश्य सचमुच भाव विभोर कर देने वाला था   शाम 4 बजे जिनवाणी चैनल पर मुनिसंघ की विभिन्न झलकियाें पर आ धारित संदेश रूपक संत से अरिहंत की और का प्रसारण किया गया, जिसे श्रद्धालुओ ने घर पर देखा।
                  संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.