जिले में 369.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
0
Sunday, August 09, 2020
शिवपुरी-शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 369.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 428.3 मि.मी. वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 353.60 मि.मी., बैराड़ में 406 मि.मी., पोहरी में 302 मि.मी., नरवर में 511 मि.मी., करैरा में 465.4 मि.मी., पिछोर में 196.4 मि.मी., कोलारस में 393 मि.मी., बदरवास में 412.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 282 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Tags