राजनीतिक हलचल-उप चुनावों की वेला में जौरा विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव होना है। इसी कारण यहां कांग्रेस से लेकर भाजपा में प्रत्याशियों पर सर्वे चयन व रायशुमारी जारी है।
यहां कांग्रेस से मुरारीलाल दुबे, संजय यादव के नाम सामने आये हैं। जबकि भाजपा से पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा , नीटू सिकरवार , जयप्रकाश राजौरिया के नाम भी चले हैं।
कांग्रेस से यहां मुरारीलाल दुबे का नाम तेजी से आगे चला है। दुबे पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ला की केबिनेट के सदस्य रह चुके हैं, उन्हें अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त है और वह अपनी पैरवी कमलनाथ के समक्ष व प्रदेश के आलाकमान के समक्ष रख चुके हैं। कांग्रेस से दूसरा नाम संजय यादव का सामने आ रहा है, वह पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे हैं और युवक कांग्रेस में राष्ट्रीय मंत्री हैं। कुल मिलाकर जौरा में उप चुनाव कांग्रेस विधायक के निधन से रिक्त हुये स्थान के लिये हो रहा है।
इसीलिये यहां भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं है। पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा भाजपा से अपना टिकट तय मानकर चल रहे हैं।
