अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा व जिन्दा कारतूस रखने वाले आरोपी को भेजा जेल



 मेहगांव (भिंड)। सहायक मीडिया सेल प्रभारी/सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी आकिल अहमद खाँन द्वारा बताया कि घटना दिनाक  13.10.2020 को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र महेश गौड निवासी वार्ड नं0 7 मेहगांव कट्टा लिये वारदात करने की नियत से खड़ा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स पहुँचा तो वह जल्दी-जल्दी चलने लगा । अपराधी को पकड़ने पर उसकी तलाशी के दौराने उसके पास 315 बोर का कट्टा व जिन्दा कारतूस मिले उक्त अपराध पर थाना मेहगांव अपराध क्रमांक 393/2020 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मेहगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
                
                                                          
        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.