पोहरी:- पोहरी में आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वी जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समाहरोह के अबसर पर पोहरी भाजपा मंडल ने अम्मा महाराज की जन्म शताब्दी मनायी।
भाजपा मंडल ने पोहरी भाजपा कार्यालय पर अम्मा महाराज राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तस्वीर पर मालार्पण कर सादर सुमन पुष्पांजलि अर्पित की। जहां अम्मा महाराज के जनसंघ से लेकर भाजपा के कार्यकाल को याद किया और कार्यकर्ताओं को उनके विचारों के बारे में बताया।
इस अबसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी,महामंत्री मोहनकुमार उपाध्याय,उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़,बीएल बाथम,लक्ष्मीनारायण खटीक,नरेश शर्मा,सोनू जाटव,मांगीलाल बाथम,रामकिशन जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
