जैन नसिया में जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,*
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 फरवरी को गुरुमां विशुद्धमती माताजी से लेंगे आशीर्वाद
टोंक-श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी के ससंघ सानिध्य में देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रातः काल अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात आदिनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात आदिनाथ भगवान की पूजा अर्चना में निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया
जन्मोत्सव को लेकर जैन नसिया में तैयारी जोरों पर
परम पूज्य गिरनार गौरव आचार्य रत्न 108 श्री निर्मल सागरजी महाराज की जेष्ट शिष्या परम पूज्य सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी का 73 वां जन्मोत्सव श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में 12 से 13 फरवरी दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा ने बताया कि शुक्रवार 12 फरवरी को प्रातः 5:30 बजे 151 पुण्यशाली परिवारों द्वारा जिन सहस्त्रनाम आराधना महोत्सव का विहंगम दृश्य होगा। 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा दोपहर में आदिनाथ मंडल विधान का कार्यक्रम 1:30 बजे दशलक्षण महापर्व के सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। सायकाल को जिनेंद्र देव की आरती, गुरुमां की भव्य आरती 584 दीपकों से होगी। जिसमें युवा गणवेश एवं मां विशुद्ध जयघोष के साथ होगा। 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं सहमंत्री नरेंद्र फागी वालों ने बताया कि शनिवार 13 फरवरी को जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रातः 3:00 जिन सहस्त्रनाम आराधना , 4:00 बजे गुरुमां की भव्य चरण वंदना, मंगल कलश स्थापना, गुरुमां द्वारा मंगल आशीष शुभारंभ, प्रातः 6:00 अभिषेक के बाद गुरुमां के मुखारविंद से शांति धारा होगी
दोपहर में बाहर से पधारे हुए लोगों का सम्मान, विनयाजलि , दीप प्रज्वलन, एवं चित्र अनावरण का कार्यक्रम ,माताजी द्वारा मंगल उद्बोधन के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे आयोजित होंगे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल एवं पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन होगी। महिला मंडल की अध्यक्ष ममताजैन मलारना वालों ने बताया कि 11 फरवरी दोपहर 1:00 बजे जैन नसिया में मंगलागीत एवं बीनतीया का कार्यक्रम आयोजित होगा।
भजन संध्या का आयोजन
परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका105 विशुद्ध मति माताजी के 73 वा जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशाल भजन संध्या का आयोजन जैन नसिया 12 फरवरी सायकाल 7:00 बजे से शुरू होगी जिसमें मुख्य कलाकार राम कुमार एंड पार्टी भोपाल होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
