मंगल प्रवेश पर मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज की जगह-जगह उतारी गई आरती

सुबह सात बजे पांडुकशिला केबी वीमेंस कॉलेज के सामने धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ मंगल प्रवेश, दोनों दिगंबर जैन मंदिरों की सजावट की गई
हजारीबाग-मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का जन्मस्थली हजारीबाग में शनिवार को मंगल प्रवेश हो गया। भक्तो  ने मुनि संघ की भव्य आगवानी की । जगह  जगह उनकी आरती उतारी गई। 
मुनि संघ ने शहर के दोनों जैन मंदिरों का दर्शन किए। हजारीबाग की पावन धरा पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश सुबह सात बजे पांडुकशिला केबी वीमेंस कॉलेज के सामने धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ।
जैन धर्मशाला में भक्तो  ने लिया आशीर्वाद
शहर के विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए मुनि संघ बॉडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन करते हुए बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए। फिर जैन धर्मशाला बड़ा बाजार में मंगल प्रवचन के तहत मंगल आशीर्वचन सभी लोगों को प्राप्त हुआ। मुनिश्री की अगुवानी में झारखंड के विभिन्न प्रांतों समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से उनके अनुयायी मौजूद थे। मुनिश्री के मंगल प्रवेश के दौरान आगवानी के लिए जगह-जगह बैनर और तोरण द्वार लगाए गए थे। दोनों दिगंबर जैन मंदिरों की भव्य तरीके से आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। दिगंबर जैन समाज और पंचायत की सभी आनुषांगिक इकाइयां जैन महिला समाज, जैन युवा परिषद, जैन महिला मिलन, जैन महिला समिति के सभी सदस्य चार दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
            संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.