शिवपुरी। पूरे प्रदेश भर में कोविड.19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 21 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। शिवपुरी जिले में इस महाअभियान के तहत 1लाख 2 ह?ार 300 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन ही सुरक्षा कवच है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगना बहुत जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन भी पूरे प्रयास कर रहा है जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके और इस महाअभियान के द्वारा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जा सके।
वैक्सीनेशन की कार्ययोजना को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तैयारियों के लिए विकासखंड स्तर और वार्ड स्तर पर भी बैठक आयोजित करें। इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारी ग्राम स्तरीय समितियों के साथ बैठक करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि बूथ लेवल पर 150 केंद्र चिन्हित कर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इन केंद्रों पर बीएलओए रोजगार सहायकए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर द्वारा इनकी निगरानी की जाएगी। बूथ के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। शिवपुरी शहर में 20 केंद्र चिन्हित कर वैक्सीनेशन कैंप लगेंगे।
महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक बूथ
प्रत्येक अनुविभाग में महिलाओं के लिए चिन्हित कर पिंक बूथ बनाए जाएंगे जहां महिला टीम नियुक्ति की जाएगी। इसमें विशेषकर ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां महिलाओं का वैक्सीनेशन प्रतिशत बहुत कम है ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक बूथ
प्रत्येक अनुविभाग में महिलाओं के लिए चिन्हित कर पिंक बूथ बनाए जाएंगे जहां महिला टीम नियुक्ति की जाएगी। इसमें विशेषकर ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां महिलाओं का वैक्सीनेशन प्रतिशत बहुत कम है ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।