जिले में 199.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
0
Monday, July 19, 2021
शिवपुरी, - शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 199.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 171.28 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 195 मि.मी., बैराड़ में 255 मि.मी., पोहरी में 195 मि.मी., नरवर में 321 मि.मी., करैरा में 222 मि.मी., पिछोर में 118 मि.मी., कोलारस में 201 मि.मी., बदरवास में 143 मि.मी. एवं खनियाधाना में 145 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Tags
