मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का हुआ शहर में मंगल प्रवेश, शहर में होगा वर्षायोग

आकर्षक तोरण द्वार और अपने घरों के आगे रंगोलियां बनाकर किया भव्य स्वागत
मुंगावली-विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावत शिष्य मुनिश्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का बुधवार को शहर में मंगल प्रवेश हुआ। समाज जनों ने शहर की सीमा पर जाकर मुनि संघ की भव्य अगवानी की। मुनि संघ का शोभायात्रा के रूप में मंगल प्रवेश कराया जगह जगह मुनि संघ का पद प्रक्षालन मंगल आरती कर आगवानी की 
   मुनि संघ का बुधवार शाम को शहर में आगमन हुआ। समाजजनों ने शहर की सीमा पर पहुंचकर उनकी भव्य अगवानी की। 
मुनि संघ का शहर में जगह-जगह आगवानी की गयी । इमली चौराहा, स्टेशन रोड, पुरानी स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस चौराहा और बाजार में जगह-जगह आकर्षक बैनर और पोस्टर लगाए थे।
{26 जुलाई को होगी मुनि संघ के चातुर्मास कलश की स्थापना :
 मुनि संघ को समाजजनों ने श्रीफल भेंट किए। इस मौके पर मुनि संघ के साथ गैरतगंज, खुरई, बेगमगंज, राहतगढ़ के लोग पदविहार कर रहे थे। इन सभी लोगों का सम्मान किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी, जनपद सीईओ जितेंद्र जैन सहित समाज के लोग मौजूद थे। समाजजनों ने बताया कि मुनिसंघ के चातुर्मास कलश की स्थापना 26 जुलाई को होगी।
शोभायात्रा के रूप में कराया शहर में प्रवेश
मुनि संघ के आगमन के दौरान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे महिला समिति की सदस्याएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। उनके पीछे वीर सेवा दल के बैंड का दिव्य घोष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने अपने घरों के आगे आकर्षक रंगोलियां बनाई। समाज जनों ने जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्राक्षालन किया। सुधा सागर भवन में मुनि संघ को श्रीफल भेंट किए गए।
                          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.