मुनि संघ सानिध्य में आचार्य श्री का दीक्षा दिवस मनाया

 आगरा -शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत में बुधवार को आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 54 वा दीक्षा दिवस मुनि श्री वीर सागर जी, मुनि श्री विशाल सागर जी, मुनि श्री धवल सागर जी महाराज के सानिघ्य मे मनाया गया। 
 मुनि संघ कमला नगर के शालीमार एंक्लेव पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा के रूप मे विहार करते हुए शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत आया। 
  इस अवसर पर मुनि श्री वीरसागर जी महाराज ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया आचार्य श्री का जन्म 10 oct 1946 को शरद पूर्णिमा के दिन कर्नाटक के बेलगाँव जिले के सदलगा ग्राम में हुआ था। आचार्य श्री ने 22 वर्ष की उम्र में 30 june 1968 को अजमेर राजस्थान में आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज से मुनि दीक्षा ली। गुरुवर ने 22 nov 1972को उन्हे मुनि विद्यासागर से आचार्य विद्यासागर बना दिया। 
 मुनि श्री ने कहा आचार्य श्री 50 वर्षों से एक महान साधक की भूमिका मे है। उन्होंने भाव भीने उदगार के साथ कहा उनके बताए रास्ते पर चलकर हम देश व सम्पूर्ण जाति की भलाई कर रहे है।
  संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.