जाे भी काम करें, निर्भयता से करें मुनि श्री

कोटा,-पुण्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र नसियांजी दादाबाड़ी मे निर्यापक मुनि पुगंव सुधासागरजी महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में सफलता के सूत्र बताए है। उन्होंने कहा कि कई बार व्यक्ति इसलिए सफल नहीं होता कि उसके मन में किसी भी कार्य को करने से पहले अनिश्चितता बनी रहती है कि मैं इस कार्य में सफल हो पाउंगा या नहीं। व्यक्ति तभी सफल हो सकता है जब उसका मन सफलता या असफलता का पहले से ही आभास कर सकता हो।
मुनिश्री ने कहा कि जो भी काम करो निर्भय होकर करो। निर्भय व्यक्ति हमेशा सफलता की घोषणा परिणाम से पहले ही करता है। क्योंकि उसे पता होता है कि उसने जो काम हाथ मे लिया है। उसका परिणाम क्या होगा। इसलिए जो भी जीवन मे जो भी काम करो, पूरी दृढ़ता और निर्भयता के साथ करो। सफलता जरूर मिलेगी। अच्छे स्टूडेंट्स और साधक भी वही होते हैं। 
          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.