मंहगाई भत्ता व वेतनवृद्धि की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन


शिवपुरीः- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो वर्ष से मंहगाई भत्ता व वेतन वृद्धि न मिलने पर अब कर्मचारी संघ प्रदेश भर में मुखर होने लगे हैं। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने आंदोलन का अल्टीमेटम देते हुए प्रदेश भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता व वेतनवृद्धि का लाभ शीघ्र देने की मांग सरकार से की है। 
 मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं महासचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया जी के प्रथम शिवपुरी आगमन पर कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया एवं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दो वर्ष से मंहगाई भत्ता व वेतनवृद्धि का लाभ शीघ्र दिलाए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। मध्यप्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश रांठखेड़ा को भी संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश भर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रमोशन शीघ्र किये जाने की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से अपाक्स संघ के जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम, वन कर्मचारी संघ के दुर्गा प्रसाद ग्वाल, इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष हरिवल्लभ शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, अपाक्स जिलासचिव मोहम्मद राशिद, शिक्षक कांग्रेस के रसीद खांन साविर, ब्लाॅक अध्यक्ष शक्तिस्वरूप पाराशर, शासकीय अध्यापक संघ के प्रदेश सचिव अरविन्द सरैया, जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, प्रांतीय शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन पचैरी, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, शासकीय सेवक सेतू भारत के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, पेंशन बहाली संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन जाटव, मनोज बाथम, शास के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय पाराशर, कोलारस ब्लाॅक अध्यक्ष दीपक भगौरिया आदि उपस्थित थे। 
 
                                                           
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.