शिवपुरीी- कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में अंकुर अभियान की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। अंकुर अभियान के तहत सभी विभाग के जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़ें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजन भी इस अभियान से जुड़े और वृक्षारोपण करें।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी वायुदूत ऐप डाउनलोड करें। वृक्षारोपण की मॉनिटरिंग के लिए अपने अधीनस्थों से व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो मंगवाए। पौधा लगाने के साथ ही वायुदूत एप पर फ़ोटो अपलोड करना है।
अंकुर अभियान के तहत बाँकड़े मंदिर पर किया वृक्षारोपण
अंकुर अभियान के तहत वुधवार को बाँकड़े मंदिर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, मंदिर प्रबंधन के लोगों ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य नागरिकों ने भी वृक्षारोपण करके अंकुर अभियान में भागीदारी की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में 51 पौधे रुपए गए जिसमें आम अशोक के पौधे लगाए गए।
