औषधी एवं ऑक्सीजन के लिए पेड़ की आवश्यता हैं: जीतू राठखेड़ा

-बरसात में एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लें
पोहरी। मध्य प्रदेश शासन लगातार वृक्षारोपण एवं हरियाली पर लगातार जोर देकर विभिन्न योजनायें संचालित किए हैं। जिससे प्रदेश में हरियाली के साथ खुशयाली भी दिखे। अंकुर योजना अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा हैं। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और प्रदेश को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अंकुर अभियान शुरू किया गया है। शिवपुरी में भी सभी को इस अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो। गुरुवार को पोहरी मंडी प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। जीतू राठखेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों व स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पौधा लगाया। मंडी प्रांगण में नीम, शीशम सहित अन्य भी पौधे लगाए गए।
नागरिक एक एक पौधा अवश्य लगाएं। अपने घर या घर में जगह ना होने पर अपने आसपास पौधे लगाएं और उसकी देखभाल करें, क्योंकि वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है उक्त जीतू राठखेड़ा नागरिकों से कहीं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.