रिम-झिम फुहारों के बीच रानपुर में विराजे वासुपूज्य भगवान मंत्री शांति धारीवाल ने पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

   
 रानपुर,-रानपुर स्थित नवनिर्मित दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को वेदी प्रतिष्ठा, संत सुधासागर संतशाला शिलान्यास समारोह हुआ। रानपुर में वासुपूज्य भगवान की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन रविवार को शहर का मौसम अचानक बदलने से सभी मे खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही मुनि सुधासागर महाराज के चरण रानपुर की ओर बढ़े बारिश की फुहारें शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान की वेदी प्रतिष्ठा प्रारंभ हुई। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल रानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुनि सुधासागर महाराज से आर्शीवाद दिया। सकल दिगम्बर जैन समाज के नरेश जैन वेद ने बताया कि सुबह अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन हुआ। मंदिर पर ध्वजारोहण का राजमति बज-पीयूष बज, कविता, मनीष, पिंकी बज द्वारा किया। विधि विधान की क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया, पंडित जिनेन्द्र जैन द्वारा की गई।
तीमारदारों के लिए 4 कमरे बनानेके लिए मुनिश्री ने दिया आशीर्वाद
विनोबा भावे नगर में धरणीधर सर्किल पर बन रहे पं. आशाधर भवन में सामुदायिक भवन के साथ-साथ तीमारदारों के लिए बनाए जा रहे 4 कमरों को शीघ्र जनोपयोग के लिए शुरू करने का मुनि पुंगव सुधा सागर जीमहाराज, महासागर जी महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर जी महाराज  ने आशीर्वाद दिया। यूआईटी से आवंटित करीब 23000 वर्ग फीट के इस भूखंड पर दिगंबर जैन बघेरवाल जन कल्याण समिति द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी जम्बू कुमार सेठिया, ऋषभ मोहिवाल, नरेश सुरलाया, केएल जैन, अनिल ठौरा, चेतन सरवाडिया, सुलोचना सेठिया, शशि खटोड़ आदि ने मुनिश्री की अगवानी, पाद प्रक्षालन, आरती कर आशीर्वाद लिया।
     इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज  ने कहा  ने कहा कि यह वासुपूज्य भगवान का अतिशय ही है कि आज जहां इतने दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, आज प्रकृति अनुकूल हो गई। ऐसी मूर्तियां अतिशयकारी होती है। सिलोर की तरह रानपुर से भी तीर्थ क्षेत्र निकलना चाहिए। श्रद्धालु महीने मे एक बार यहां आकर शांतिधारा जरूर करें, तुम्हारी भक्ति और भगवान की शक्ति दोनों बढ़ेगी। मंगलग्रह की शांति के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा पितृदोष दूर करने के लिए कहीं ओर भटकने के बजाय जिस गांव मे पूर्वज रहे हों, वहां शांति विधान करने जरूर जाएं।
             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.