किंजल जैन ने ट्रायथलान प्रतियोगिता में लिया हिस्सा


गुना| शहर की प्रतिभा किंजल जैन द्वारा अमेरिका में होने वाली ट्रायथलान प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अमेरिका की जार्जिया स्टेट के अटलांटा शहर में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य फिटनेस को प्रमोट करने के लिए आयोजित की गई। जिसमें स्विमिंग, साइकिलिंग एवं रनिंग की जाती है। जिसमें तीन चरणों को एक साथ मिलकर पूरा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत एवं जुनून की आवश्यकता होती है। किंजल जैन द्वारा प्रतिस्पर्धा के लिए 3 माह का कड़ा प्रशिक्षण लिया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के बढ़ते हुए एथलेटिस को आगे बढ़ना रहता है। किंजल जैन मटकरी कालोनी निवासी व्यवसायी राजीव जैन की पुत्री हैं।
             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.