घर घर जाकर सर्वे कर रही है टीम, एसडीएम ने लिया जायजा
0
Monday, August 09, 2021
शिवपुरी-मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान निर्देश दिए थे। शहर में सर्वे टीम लगाई जाए उनके साथ वालंटियर भी रहेंगे। शासकीय अधिकारी- कर्मचारी और वालंटियर मिलकर शहर में सर्वे करेंगे। सर्वे टीम लोगों से घर-घर जाकर संपर्क करेगी और अतिवृष्टि के कारण होने वाली क्षति का जायजा लेगी। इसके साथ ही टीम पेयजल, विद्युत संबंधी समस्या की भी जानकारी लेगी।
इन्हीं निर्देशों के तहत शहर में सर्वे टीम का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी शहर का भ्रमण किया और सर्वे कार्य का जायजा लिया।सोमवार को एसडीएम शिवपुरी अरविंद बाजपेई ने शहर के वार्ड क्रमांक 22, 25, 26, 27 और वार्ड 36 में सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे टीम से जानकारी ली और निर्देश भी दिए।
Tags