मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के विजयी होने पर खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल चेंपियनशिप-2021 का विजेता बनने पर मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के  सभी खिलाड़ियों को आत्मीय बधाई दी है।  टीम ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी करनाल (हरियाणा) की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि आप अपनी प्रतिभा का ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें और हॉकी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें, यही शुभकामनाएँ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों से कहा है कि खूब खेलो, दिल से खेलो और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.