पृथ्वीपर विधानसभा उपचुनाव का गणित


भोपाल-जैसे जैसे मतदान नजदीक आता जा रहा है सियासी गणित की गणना हर रोज नए समीकरण दे रही है, कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी कैलकुलेशन में चुनाव जीत रहे हैं लेकिन जीत का ऊँट किस करवट बैठेगा ये तो चुनाव परिणाम ही बता पाएंगे  । पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को कांग्रेस से छीनने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। कौन बनेगा MLA, इसकी चाबी यादव-कुशवाहा वोटर्स के हाथ में है। कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर पर दांव खेला है। उन्हें सिम्पैथी वोट का सहारा है। साथ में BSP के मैदान में नहीं होने का फायदा दिख रहा है। BJP ने शिशुपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पिछला चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।

पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में यहां यादव, ब्राह्मण और कुशवाहा वोटर सबसे अधिक हैं। अहिरवार वोटर की संख्या भी अच्छी खासी है। ठाकुर समुदाय के वोटर ज्यादा नहीं हैं। बावजूद इसके बृजेंद्र सिंह राठौर यहां से जीतते रहे। BJP ने अब यहां वंशवाद को मुद्दा बनाया है।
निवाड़ी विधानसभा सीट का हिस्सा रहे पृथ्वीपुर को 2008 में परिसीमन के बाद विधानसभा सीट बना दिया गया। 2008 से अब तक यहां तीन बार चुनाव हुए। 2008 और 2018 में कांग्रेस और 2013 में BJP ने जीत दर्ज की। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा है। इस सीट पर 2018 में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर ने जीत दर्ज की थी। वह अपने राजनीतिक करियर में 5 बार विधायक रहे और केवल एक ही विधानसभा चुनाव हारे। 1993 व 1998 में निवाड़ी सीट से निर्दलीय जीते। इसके बाद 2003 में कांग्रेस से निवाड़ी सीट का चुनाव जीता। निवाड़ी और पृथ्वीपुर सीट 2008 से पहले एक ही थी। 2008 और 2018 में जीतने के बाद कमलनाथ सरकार में मंत्री बने थे। बता दें बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.