कोटा-यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि आचार्य विद्या सागर महाराज का कीर्ति स्तंभ कोटा में किसी प्रमुख स्थान पर स्थापित होगा। इसकी डिजाइन तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट को कह दिया है। इसका स्थान मेरे पर छोड़ दो कि कहां लगेगा? लेकिन इसका डिजाइन शानदार होगा। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे। शनिवार सुबह यूडीएच मंत्री धारीवाल ने श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी में चातुर्मास कर रहे मुनि संबुद्ध सागर व सक्षम सागर के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि मुनि आचार्य सुनील सागर के शिष्य मुनि संबुद्ध सागर व सक्षम सागर का चातुर्मास संपन्न कराते हुए शहर का जैन समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जैन समाज हमेशा हर संकटकाल में मदद करता है। इस दाैरान संबुद्ध सागर महाराज ने कहा कि परमात्मा से स्नेह करने पर समाज में प्रबल शक्ति आ जाती है। इसलिए परमात्मा में ध्यान लगाइए। सक्षम सागर महाराज ने कहा कि मुश्किल है इस शहर से जाना, फिर जाने कब हो आना, चार दिनों में मुनियों ने कितनों से दिल जोड़े। सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष विमल जैन नांता ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का कीर्ति स्तम्भ कुन्हाड़ी में स्थापित किया जाए।
इस शुभावसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष श्री विमल नांता,विनोद टोरडी,जे के जैन सुरेश हरसौरा,सुरेश चाँदवाड़, विकास, अशोक पहाड़िया,राजेश मंगलम, मनोज आदिनाथ,विजय दुगेरिया ,राज कुमार पाटौदीआदि उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
