शिवपुरी -आज मतगणना शुरू होने के बाद मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों का रुझान आना शुरू हो जाएगा
मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। एक घंटे में पोस्टल बैलेट के रुझान आ जाएंगे। 10 बजे तक सभी सीटों के रुझान आ जाने की उम्मीद है।
वह घड़ी आ गई है, जिसका न केवल भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल, बल्कि मध्य प्रदेश की नौ करोड़ जनता को भी है। दोनों ही पार्टियों ने दमदार तरीके से चुनाव लड़ा। भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फ्रंटरनर बने हुए थे, वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हाथ में बागड़ोर थी। सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो रविवार को ही पता चलेगा। इससे पहले दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। दस एग्जिट पोल में भी चार में भाजपा को बहुमत और दो में कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा किया गया है। चार एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला दिखाया गया है
34 सीटों पर वोटिंग में महिलाएं अव्वल-लाडली बहनो ने कुछ सीटों पर बम्पर वोटिंग के बाद परिणाम कुछ सीटों पर बदल सकते है मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 34 पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। इन 34 सीटों में अधिकतर सीटें विंध्य और महाकौशल की हैं, जहां इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। विंध्य में 2018 में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर 30 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा स्थापित हुआ था और कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीटें हासिल की थी। यह बात अलग है कि इस बार सिंधिया ने भाजपा के लिए वोट मांगे हैं।