संत गाडगे महाराज जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में पुष्पांजलि अर्पित, समाज सुधार के योगदान को किया नमन
योगेंद्र जैन भोपाल।
संत गाडगे महाराज समाज सुधारक, संत, और लोकसेवक थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज को अंधविश्वास, आडंबर, और कुरीतियों से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और सेवा को बढ़ावा दिया और लोगों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उक्त उद्गार भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज के विचार सदैव समाज को दिशा देते रहेंगे। उनका योगदान न केवल महाराष्ट्र बल्कि संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक स्वच्छ, शिक्षित और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं। संत गाडगे महाराज समाज सुधारक, संत, और लोकसेवक थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज को अंधविश्वास, आडंबर, और कुरीतियों से मुक्त करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और सेवा को बढ़ावा दिया और लोगों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।