खीर भोग अर्पित कर मनाई जन्माष्टमी

श्योपुर-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बडौदा में भगवान श्रीकृष्ण को खीर भोग का अर्पण करते हुए जन्माष्टमी महोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय सिंह चौहान ने कहा कि आनंद का नाम ही श्री कृष्ण है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को कर्म करने और फल की चिंता न करने का उपदेश दिया था। उनका मानना था कि कर्म ही मनुष्य का धर्म है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण सिद्धांतो को प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की गई और खीर भोग अर्पित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.