दीनदयाल रसोई भोजनालय में मिल रहा है 5 रूपए में गरीबों को स्वादिष्ट भोजन

शिवपुरी-मध्यप्रदेश शासन की यह इच्छा और मंशा रही है कि समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को महज 5 रूपए में स्वादिष्ट एवं पोष्टिक ताजा भोजन जनसहयोग से सुलभ हो। इसी उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से पुराने बस स्टेण्ड शिवपुरी में मंगलम् स्वयंसेवी संस्था द्वारा दीनदयाल रसोई योजना के तहत भोजनालय का संचालन किया जा रहा है। भोजनालय के माध्यम से समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को 5 रूपए में स्वादिष्ट एवं रूचिकर भोजन प्रदाय करने का सौभाग्य मिल रहा है। यह गरीबों के भोजन का एक ऐसा केन्द्र है, जो दीपावली को छोड़कर शेष सभी दिनों में खुलाकर रहकर पांच रूपए में गरीबों एवं जरूरतमंदों को पूरे सम्मान के साथ भोजन कराने में अपनी अह्म भूमिका का डेढ़ वर्ष से निरंतर निर्वाहन कर रहा है। इस कार्य में शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी समाजसेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांट रहे है। दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा किया गया था। इस योजना का लाभ आज गरीब, मजदूर एवं बेसहाराओं को मिल रहा है। 


मंगलम् के संचालक  अजय खैमरिया ने बताया कि 07 अप्रैल 2017 से अभीतक कुल 1 लाख 47 हजार से अधिक लोग दीनदयाल रसाई भोजनालय में भोजन कर चुके है। इस भोजनालय की खास बात यह है कि सभी जाति, धर्मों एवं वर्गों के 206 लोगों ने अपना जन्मदिन, अपना विवाह वर्षगांठ, परिजनों की पुण्यतिथि यहां आकर मनाई और इस भोजनालय को संचालन करने में यथासंभव आर्थिक सहयोग भी दिया। इस भोजनालय में लोग परिवार सहित आते है और अपने हार्थों से भोजन खिलाकर अपने आपको को धन्य समझते है और अपने दिवंगत परिजनों की तस्वीरों पर माल्यार्पण करते है, कुछ सेवाभावी लोग दीनदयाल रसोई भोजनालय में आकर अपना एवं परिजनों का जन्मदिन और शादी की वर्षगाठ पर केक काटकर पति-पत्नि एक दूसरे को माला पहनाकर विवाह के मधुर यादों को तरो-ताजा भी करते है। कुछ ऐसे दानदाता भी है जो नियमित रूप से हर महीने इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करते है। सुबह होते ही भोजन के लिए इस केन्द्र पर जरूरतमंद एवं गरीबों की लाईने लगनी शुरू हो जाती है।   


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.