शिवपुरी-पिछोर निवासी श्रीमती पिंकी कुशवाह ने कहा कि लगभग 35 वर्ष की उम्र में ऐसा कार्यक्रम नहीं देखा जिसमें मुख्यमंत्री ने हम जैसे गरीबों के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी।
पिंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) गरीबों के लिए बरदान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हम गरीबों की चिंता कर हर क्षेत्र में योजनाए शुरू की है। जिनका लाभ भी हम जैसे गरीबांं को मिल रहा है। पिंकी कुशवाह सोमवार को पिछोर में आयोजित लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने पिछोर पहुंची थी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जहां मुख्यमंत्री के भाषण को सुना और गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।