भाेपाल-मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला जारी है।आज सोमवार को सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किये है।
इंदौर कमिश्नर रहे राघवेंद्र सिंह को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया है। वहीं उज्जैन कलेक्टर रहे मनीष सिंह को नगरीय विकास और आवास विभाग का उपसचिव बनाया गया है।
डीपी आहूजा आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर होंगे। वहीं इस पद पर रहे पवन कुमार शर्मा को मप्र मानव अधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।
फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी,आदेश जारी
0
Monday, January 28, 2019
Tags