दीक्षार्थियों की गोद भराई, शोभायात्रा निकाली8 मार्च को विशुद्ध मति माताजी द्वारा दीक्षा दी जावेगी




कोटा-दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर में सोमवार को दो दीक्षार्थी दीदीयों की गोद भराई कर बिंदौरी शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमल पाटोदी ने बताया कि जब श्रावक घर परिवार को छोड़कर दीक्षा की ओर अग्रसर होता है तो दीक्षा से देने पूर्व गोद भराई एवं बिंदौरी शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी परंपरा के क्रम में सोमवार को सायं युगल दीक्षार्थी दीदीयों की दीक्षा से पूर्व विज्ञान नगर जैन मंदिर में सभी मंडलों एवं समाज द्वारा सूखे मेवे से उनकी गोद भराई की गई। महामंत्री अनिल ठोरा ने बताया कि गोद भराई के बाद विज्ञान नगर जैन मंदिर से बिनोली शोभायात्रा निकाली गई।
मंत्री पीके हरसोरा ने बताया कि आर्यिका विशुद्धमति माताजी के द्वारा भाग्यवती दीदी एवं बाल ब्रह्मचारिणी उषा दीदी को 8 मार्च को दशहरा मैदान परिसर में जैनेश्वरी दीक्षा दी जाएगी। वहीं, आर्यिका विशुद्धमति माताजी के 50वें स्वर्णिम संयम दीक्षा महोत्सव मनाया जा रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
·

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.