स्वर्णिम दीक्षा जयंती की विशुद्ध आभा होगी विभामय




कोटा-परम पूज्य सिद्धान्त रत्न सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमती माताजी के स्वर्णिम दीक्षा जयंती के महोत्सव 7,8,9 मार्च को व्रहद स्तर पर दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में परम पूज्य शांत मूर्ति गणिनी आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ का पावन सानिध्य मिलेगा।पूज्य माताजी रिद्धि सिद्धि जैन मंदिर से 6 मार्च को विहार कर तलवंडी पहुचेगी,ओर यहाँ से 7 मार्च को प्रातः आरंभ होने वाले धर्म प्रभावना जुलूस में शामिल होगी।आज सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के पदाधिकारीगण तथा स्वर्णिम दीक्षा जयंती महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यो ने माताजी को श्रीफल भेंट कर सहर्ष आशीर्वाद प्राप्त किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.