डॉ सलोनी को गुना से उम्मीदवार बनाए जाने की माँग



राजनीतिक हलचल-लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है, एक तरफ टिकिट वितरण पर मंथन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ स्टार प्रचारकों ने सभाएं लेना शुरू कर दी है । भाजपा के लिए जमीन बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ग्वालियर-चम्बल अंचल की सभी सीटों पर अगले दो दिनों में सभाएं लेने आ रहे हैं ।
      टिकिट की दावेदारी करने वाले नेताओं को लेकर उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर अपने नेताओं को प्रत्याशी बनाये जाने के लिए कैंपेन शुरू कर दिया गया है । 13 मार्च को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पोहरी विधानसभा के बैराड़ में उक्त नेता सभाएं लेने आ रहे हैं, इसी सभा में डॉ सलोनी सिंह धाकड़ को गुना - शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने की माँग वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखी जा सकती है ,इसको लेकर बाकायदा सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग चल रही है ।
कौन है डॉ सलोनी सिंह-जिन सलोनी सिंह को लेकर गुना से कयास लगाए जा रहे हैं आखिर वो सलोनी सिंह कौन है । आपको बताते चलें कि डॉ सलोनी सिंह मूल रूप से पोहरी के ग्राम पाडरखेड़ा निवासी डॉ आर के एस धाकड़ की धर्म पत्नी है डॉ आर के एस धाकड़ वर्तमान में गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में अस्थि रोग विभाग में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं । डॉ सलोनी सिंह के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवराज सिंह किरार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रहे हैं । सलोनी सिंह को जनता के बीच एक समाज सेविका के तौर पर पहचान मिली है ।
    पोहरी विधानसभा क्षेत्र से डॉ सलोनी सिंह का नाम प्रबल दावेदार के रूप में सामने आया लेकिन ऐन वक्त पर सिटिंग एमएलए पर ही पार्टी ने भरोसा जताया । सलोनी सिंह की पार्टी के प्रति लगन निष्ठा और जनता के बीच मिलनसार व्यवहार को देखकर ही पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है । गुना लोकसभा सीट पर यादव और धाकड़ मतदाता बहुलता में है और सलोनी सिंह धाकड़ समाज से होने के साथ ही अन्य समाज के बीच एक अच्छी पकड़ रखती हैं । पार्टी भी किसी धाकड़ उम्मीदवार के बारे में विचार कर रही हैं इसके लिए कई बार शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी खबर मीडिया में आई,ऐसे में डॉ सलोनी सिंह के नाम को और बल मिल सकता है । खबर है कि कल बैराड़ में होने वाली सभा में शिवराज सिंह, राकेश सिंह और गोपाल भार्गव के समक्ष सलोनी सिंह के समर्थक उनको प्रत्याशी घोषित करने की माँग रख सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.