कांग्रेस हारे हुए चेहरों के भरोसे तो भाजपा को नए की तलाश




राजनीतिक समाचार-लोकसभा चुनाव की काउंट डाउन शुरू हो गई है । आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है । भाजपा विधानसभा चुनाव की खामियों को दूर करने की कोशिश में है तो कांग्रेस सूबे की राजनीति के मुखिया होने के कारण रोज नए नए लोक लुभावन सौगात दी रही है । इन सबके बीच दोनों ही दलों की एक ही कॉमन समस्या है वो है प्रत्याशी चयन ।
ग्वालियर-चम्बल अंचल में इस बार कांग्रेस की तूती बोली है और इसे सिंधिया का प्रभाव कहा जा रहा है लिहाजा आने वाले समय में अंचल की सभी सीटों पर उनकी ही रायसुमारी ही पार्टी मान्य करेगी । मोदी सरकार में कद्दावर मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अपने लोकसभा सीट की सभी विधानसभा सीटों को गँवा बैठे यही कारण है कि वे खुद अब सुरक्षित सीट की खोज में है ।
बात कांग्रेस की करें तो गुना सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है हालांकि लोकतंत्र में कुछ भी परंपरागत नहीं होता है लेकिन इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा कोई भी दावेदार नहीं है । ग्वालियर सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी को चुनाव लड़ाने की माँग पार्टी के भीतर उठ रही थीं लेकिन स्वंय महारानी ने इन सभी खबरों को सिरे से नकार दिया । अब इस सीट से अशोक सिंह यादव जो कि पूर्व में दो बार प्रत्याशी रहे हैं, को ही प्रबल दावेदार माना जा रहा है । इसके अलावा ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ( किरार ) का नाम भी सामने आ रहा है । मुरैना में एक बार फिर पूर्व में प्रत्याशी रहे और विधानसभा चुनाव हार चुके रामनिवास रावत पर पार्टी दांव चल सकती है और इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज पाल सिंह यादव ( किरार ) का नाम भी चर्चा में है । भिंड में अभी कसमकस बहुत है ।
भाजपा के पास अभी हाल में चार में से तीन सीटें हैं लेकिन तीनों ही सीटों पर हालात नाजुक है । सिंधिया के खिलाफ पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है जो उन्हें चुनौती दे सके तो ग्वालियर से नरेंद्र सिंह खुद कई बार सीट बदलने के संकेत दे चुके हैं । मुरैना सीट से अनूप मिश्रा हाल ही में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं और क्षेत्र में उनके प्रति नाराजगी बहुत है । भिंड सीट पर भी मौजूदा सांसद के हालत ठीक नहीं है ।
ऐसे में कांग्रेस पुराने चेहरों के भरोसे तो भाजपा को नए चेहरों की तलाश है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.