योगेन्द्र जैन पोहरी। इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट) का दक्षता संबर्धन प्रशिक्षण एसडीएम मुकेश सिंह के निर्देशन में 26 मार्च से 30 मार्च तक सकुशल संपन्न हुआ। इसमें निर्धारित कर्मचारियों को प्रथक-प्रथक प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण-प्रशिक्षण काल में जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अनुग्रहा पी. द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण किए गए। दल में आए हुए डॉ.एपी गुप्ता एवं राजेश गोयल द्वारा निरीक्षण ही नहीं, अपितु स्वयं मतपत्र लेखा आदि प्रपत्र भरवाकर प्रशिक्षणार्थियों की कमियों को दूर किया। स्थानीय तौर पर भी प्रतिदिन समय-समय पर एसडीएम मुकेश सिंह, तहसीलदार लालशाह जगेत द्वारा निरीक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण प्रभारी धीरज परिहार द्वारा भी प्रशिक्षण के दौरान संपूर्ण व्यवस्थाओं पर नज़र रखी गई।
प्रशिक्षण में कर्मचारियों ने ली शपथ-दो पालियों में संचालित प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों ने निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सामूहिक रूप से सपथ कुछ इस तरह ली गई।
"हम निष्ठा पूर्वक सपथ लेते हैं कि 12 मई 2019 (रविवार) को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में निष्पक्ष रूप से अपने कर्तक्यों का निर्वहन करेंगे"।
प्रशिक्षण के अंत में महिला कर्मचारियों ने भी ईवीएम-वीवीपैट मतदान की सभी गतिविधियों को सीखकर ग्रुप में मशीनों की कनेक्टिविटी को समझा। स्वीप मित्र श्याम बिहारी वर्मा 'सरल' द्वारा प्रशिक्षुओं से अपनी स्व- रचित नवीन चुनावी पहेलियों के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। प्रशिक्षित कमचारियों ने बड़े ही रोचक ढंग से बूथ के अंदर होने वाली मतदान की प्रक्रिया से संबंधित " प्रश्न पहेलियों" के सटीक उत्तर दिए।
समापन के अवसर पर एसडीएम मुकेश सिंह एवं तहसीलदार जगेत द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं आईटीआई प्राचार्य नीरज गुप्ता को प्रशिक्षण में सहयोग के लिए धन्यवाद का पात्र बताया।