शिवपुरी- प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में बंदेमातरम् एवं जन-गण-मन गायन के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू किया गया। कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के कलाकार श्री हरिवंश त्रिवेदी एवं श्री मनोज बाबरा ने हरमोनियम एवं ढोलक पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। इसके तत्पश्चात कार्यालयों में कामकाज शुरू हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एस.आर.सिंडोस्कर एवं मकसूद अहमद एवं अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।