सागर -आर्यिका विज्ञानमति माताजी का एक बार फिर से सागर आगमन हो सकता है। वे यहां पिछले 8 माह से विराजमान थीं। नेहानगर जैन मंदिर में उनका चातुर्मास हुआ था। बीना बारहा में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के दर्शन के बाद आर्यिकाश्री ससंघ रहली पहुंची थीं। जहां उनके सप्ताह भर रुकने की संभावना बताई गई थी। हालांकि उन्होंने अगले ही दिन यहां विहार कर लिया। रहली से विहार करते हुए आर्यिकाश्री अपने संघ के साथ कड़ता पहुंचीं। रात्रि विश्राम कड़ता में ही हुआ। वीरेंद्र मालथौन ने बताया कि आर्यिकाश्री ससंघ शनिवार को यहां से विहार करेंगी। उनकी आहारचर्या शनिवार को ढाना में होगी। रविवार को उनके सागर पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि आर्यिकाश्री अप्रैल माह से सागर में विराजमान थीं। एक बार फिर से उनका सागर आगमन हो रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
