अभिषेक जैन रामगंजमण्डी -भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सकल जैन समाज की ओर से निकली शोभायात्रा अद्वितीय रही। जिसमे शान्ती महिला दिव्य घोष आकर्षण का केंद्ररहा। जिसका संचालन शोभना सांवला ने किया यह घोष सभी को आकर्षित कर रहा था।
इस दिव्य घोष मे मयूर जैंन दीपक सोगानी की बहुमुखी भूमिका रही। श्री जी की शोभायात्रा की जगह जगह आरती की गयी वही जैन सोशल ग्रुप द्वारा शोभायात्रा का स्वागत जिसमे उन्होंने स्वच्छ्ता की एक मिसाल दी जो सभी के लिए अनुकरणीय रही नगर के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकली जिसमे पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र मे थे महिला वर्ग केसरिया परिधान मे नज़र आ रही थी सम्पूर्ण नगर धर्ममय दिखाई दिया शोभायात्रा में बालिका वर्ग भी झूम रहा था मन्दिर जी पहुचने के बाद श्री जी का अभिषेक किया साथ ही सकल दिगम्बर जैन समाज का स्नेह भोज हुआ सुप्रभात में प्रभात फेरी भी निकाली गयीं साथ ही महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भी श्री जी का अभिषेक किया गया

