योगेन्द्र जैन पोहरी- देश व दुनिया सहित पोहरी नगर में भी दुनिया को जिओ और जीने दो का उपदेश देने वाले जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया
पोहरी नगर में भी भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम एव हर्षउल्लास के साथ पोहरी जैन समाज द्वारा मनाया गया।
पोहरी में सुबह बड़े मंदिर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर नित्य अभिषेक ,शांति धारा के पश्चात सामूहिक रूप से महिला व पुरुष ने पूजा की उसके बाद बड़े मंदिर से 9 बजे प्रभात फेरी शुरू हुई बच्चो ने हाथ मे जैन धर्म की धर्म ध्वज लेकर आगे चल रहे थे उसके बाद पुरुष एव महिला के हाथ मे जीओ और जीने दो के संदेश ,आज महावीर जयंती की तख्तियां लेकर जैन धर्म के जयकारो के साथ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर किले अंदर से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग मैन बाजार ,शिव कॉलोनी, महावीर नगर से होते हुए लाल कोठी से जय स्तम्भ चौराहा पुहंची । प्रभात फेरी में युवा वर्ग द्वारा जीओ और जीने दो,जय धर्म की जय के नारे लगाकर धर्म प्रभावना को बड़ा रहे थे महिला भी जयकारो में युवा वर्ग का साथ देती हुई दिखाई दी,पुन प्रभात फेरी मैन चौराहा से होते हुए छोटे मंदिर श्री 1008 चंदप्रभु मंदिर पर पुहंची मंदिर पर भक्तो ने दर्शन करने के बाद भक्तो को मिष्ठान वितरण किया गया छोटे मंदिर से प्रभात फेरी का बड़े मंदिर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर समापन हुई मंदिर पर भक्तो को मिष्ठान वितरण किया गया


