जिले की पेयजल समस्या के समाधान हेतु बैठक सम्पन्न

शिवपुरी-शिवपुरी जिले की पेयजल समस्या के समाधान हेतु ग्वालियर जोन के मुख्य अभियंता श्री एस.के.अण्डमान की अध्यक्षता में आज टूरिस्ट बिलेज में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.एल.बाथम सहित सहायक यंत्री एवं विकासखण्डों के उपयंत्री उपस्थित थे। 


मुख्य अभियंता  एस.के.अण्डमान ने कहा कि ऐसी बसाहटें जिनमें जल स्तर कम होने के कारण ग्राम के समस्त स्त्रोत बंद हो गए है, वहां सिंगल फेस मोटर पम्प स्थापित कर पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बंद नलजल योजनाओं को चालू करने हेतु कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री अण्डमान ने घर-घर नल कनेक्शन द्वारा पेयजल प्रदान करने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समन्वयकों को ग्राम में स्थित निजी स्त्रोतों का भी सर्वेक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैठक में समय-सीमा के पत्रों तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.