कांग्रेस के 50 साल से अधिक विकास भाजपा ने पाँच साल में किया: विवेक शेजवलकर



योगेन्द्र जैन पोहरी। आजादी के बाद से देश में प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा राजीव गांधी ,और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह की सरकार भी गरीबी हटाने की बात करते रही है क्या गरीबी हटी? जब नेहरू इंदिरा राजीव और मनमोहन सिंह गरीबी नहीं हटा सके तो राहुल गांधी कैसे गऱीबी हटा सकते हैं उनका जनता क्यों और कैसे विश्वास करें जो काम पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस नहीं कर पाई उससे कहीं ज्यादा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 साल में करके दिखाया है यह बात ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर ने पोहरी विधानसभा के दौरे में कहीं। विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि आपको आतंकवादियों के सामने घुटने टेकने वाला मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए या फिर दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने वाला मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए जनता ने इस पर फिर एक बार भाजपा सरकार के नारे लगाकर मोदी जी को समर्थन में नारे लगाए इस अवसर पर  पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, ब्लॉक अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह,जिला मंत्री पृथ्वीराजसिंह जादौन,विवेक पालीवाल ,डॉ सलोनी धाकड़,श्रीमती रामकली चौधरी,डॉ तुलाराम यादव,नरोत्तम रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम शर्मा,देवेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.