पोहरी में 8 मई को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेगे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित




योगेन्द्र जैन पोहरी-पूर्व  मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान पोहरी नगर में 8 मई को एक आमसभा को संबोधित करेगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैलीकॉप्टर से दिनांक 8 मई बुधबार को सुबह 10 बजे पोहरी में भाजपा प्रत्याशी  विवेक शेजवलकर के समर्थन में बस स्टैंड पोहरी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस आम सभा की तैयारी शुरू हो गई है।
इसके बाद गुना लोकसभा के प्रत्याशी डॉ के पी  यादव के समर्थन में सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड कोलारस में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.