भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरन टूट पूर्व गृह मंत्री का मंच,कार्यकर्ता को आई चोट



सागर-मध्यप्रदेश में इस समय कांग्रेस सरकार को जागने का प्रयास भाजपा करती देख रही है इस लिया प्रदेश में अलग अलग जाग प्रदर्शन किया जा रहा है।भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। इतना ही नहीं उनके साथ मंच पर खड़े करीब 75 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भी एक-दूसरे पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूपेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है।
सोमवार दोपहर को खुरई के मैदान पर भाजपा का प्रदेश सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए थे। भूपेंद्र सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे करीब पचास भाजपा कार्यकर्ता भी उनके पीछ मंच पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि करीब 25 भाजपा नेता पहले से ही मंच पर मौजूद थे।
जैसे ही भूपेंद्र सिंह ने भाषण शुरू किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़े हो गए। इस बीच कुछ अन्य लोग भी मंच पर चढ़ गए। भूपेंद्र सिंह को बोलते हुए अभी तीन-चार मिनट ही हुए होंगे कि मंच टूट गया। मंच टूटते ही भाजपा कार्यकर्ता एक के उपर गिर पड़े। मंच के नीचे खड़े भूपेंद्र सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में चैकअप कराया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह के साथ अनेक वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे। मंच गिरते ही अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। मंच गिरने से एक महिला घायल हुई है उसे अस्पताल ले जाया गया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.