शिवपुरी- आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में लागू हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया है। आयुष्मान भारत योजना की वर्षगांठ पर सोमवार को जिला चिकित्सालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह व सीएमएचओ डाॅ.ए.एल.शर्मा द्वारा किया गया। पिछले वर्ष 23 सितम्बर को गरीब, मजदूर एवं ऐसे वर्ग के लोग जो गंभीर बीमारियों का उपचार कराने में असमर्थ है, उन्हें उपचार प्रदान करने की दिशा में आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई और पूरे प्रदेश में निरामय्म स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। जिनमें रोगियों को उपचार प्रदान किया गया।
सोमवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने योजना की सराहना की और आमजन व जरूरतमंदों को इसका लाभ लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एल.एल.शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिला चिकित्सालय सहित पिछोर, खनियांधाना, सतनवाड़ा, करैरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत रोगियों का उपचार किया जा रहा है। अभी तक 1582 हितग्राहियो को 87 लाख रूपए का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नरवर क्षेत्र के नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उनके अस्पताल में ही मिल सके। इसके लिए निःशुल्क उपचार कार्ड बनाने की व्यवस्था जल्द की जाएगी। शिविर में योजना का लाभ लेने वाले मरीजों को भी आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योजना के तहत उन्हें निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है।