योगेन्द्र जैन पोहरी- देश के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन तक पूरे देश को लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी।
लेकिन पोहरी विकासखंड के बैराड़ में तो मानो जनता ने लॉक डाउन को मजाक बनाकर रखा है। सुबह आज बैराड़ कस्बे में हजारों की संख्या में जनता बाजार में मौजूद थी बैराड़ कस्वे में आवश्यक समान के अलावा भी दुकान सुबह के समय खुली जा रही है ऐसा नजारा बैराड़ में देख लगा कि देश मे कोरोना वायरस पूर्ण रूप से खत्म हो गया है शिवपुरी जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी एक जगह 50 से 60 लोग एकत्रित हो रहे है जबकि कोरोना वायरस सभी के लिए ख़तरनाक है लेकिन जनता पर अपील का कोई असर नही दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा खबर के बाद प्रशासन क्या कदम उठाते है
