आरोन -मुनि श्री अभय सागर जी महाराज संघ सनिध्य मे कोविड-19की गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वाजारोहण के साथ सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ हुआ। नगर में विराजित मुनि श्री अभय सागर जी, मुनि श्री प्रभात सागर जी, एवम मुनि श्री निरीह सागर जी महाराज के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आगाज हुआ।
इस अवसर पर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए लघु रूप में विधान का प्रारंभ करते हुए घटयात्रा निकाली गई। जो अरहनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आई।
समाज के सुनील झण्डा ने बताया कि ध्वजारोहण उपरान्त पात्रो का शुद्धिकरण किया गया। विधान का समापन एक दिसम्बर को विश्व शान्ति की मंगल कामना हेतु हवन शान्ती व पूर्णाहुति के साथ होगा। यह महामण्डल विधान मनोज जैन(लल्लन भया) के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस आयोजन मे भक्तो द्वारा मास्क लगाकर ही आराधना की जा रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी