जनपद उपाध्यक्ष पहुंचे झिरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में
पोहरी। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारने सात दिवसीय भैरव बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का पोहरी विधानसभा के झिरी में आयोजन किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट में विगत दिवस मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना पहुंचे। इस दौरान आयोजकों द्वारा श्री चकराना का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अरविंद चकराना ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए मैच का शुभारंभ कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरीके के टूर्नामेंट में मुझे आमंत्रित किया गया। मैं आप सबसे यही अपील करता हूं कि आप सभी ग्रामवासी इस टूर्नामेंट की सफलता के लिए आगे आएं और आयोजकों का हौसला अफजाई करें।
यहां बता दें कि 20 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ यह क्रिकेट टूर्नामेंट 27 दिसम्बर तक जारी रहेगा। जिसमें फायनल की विजेता टीम को 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा जबकि उपविजेता रहने वाली द्वितीय टीम को 11 हजार रुपए व शील्ड दी जाएगी। जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द पुरुस्कार के रूप में 1100 रुपए व शील्ड दी जाएगी। उक्त टूर्नामेंट का शानदान आयोजन टिंकल खटीक, एस.एस.धाकड़ मित्र मंडल, ग्रामवासी एवं भैरव बाबा क्लब टूर्नामेंट के सहयोग से किया जा रहा है।
