ग्रामीणों ने लिया मुनि श्री के समक्ष्य शाकाहार अपनाने का संकल्प

 गुना -जिले के आरोन कस्बे में वर्षायोग उपरान्त मुनि श्री अभय सागर जी, मुनि श्री प्रभात सागर जी, मुनि श्री निरीह सागर जी महाराज का मंगल पद विहार बरखेडागिर्द ग्राम की और हुआ। यहां मुनिसंघ के पावन सानिध्य   मे 9 दिसबर से दो दिवसीय वेदी।प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। 
 विहार के क्रम में मुनिसघ का आगमन देवरी ग्राम मे हुआ यहाँ मुनि संघ की त्याग तपस्या को देखकर ग्रामीण जन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए मुनि श्री अभय सागर जी महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुनि श्री के मार्गदर्शन उपरान्त ग्रामीणों ने आजीवन मांस एवं मंदिरा का सेवन न करने का संकल्प लिया।
   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.